Saurabh Pandey | July 7, 2025 | 05:52 PM IST | 1 min read
इस वर्ष से कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ इंप्रूवमेंट परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। जेएसी माध्यमिक/इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 में उत्तीर्ण छात्र/छात्रा इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Download JAC Class 10 Model Question Papers for all subjects. Practice with these resources to improve preparation, understand patterns & score high in exams.
Download Now.jpg)
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जेएसी 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी 10 जुलाई 2025 तक विना विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Jharkhand Class 10 QP 2026: Maths
Jharkhand Class 10 Answer Key 2026: Maths | Social Science
JAC Class 10th: Model Question Papers (All Subjects) | Exam Dates PDF
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
ऐसे परीक्षार्थी जो वार्षिक माध्यमिक/इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 में अधिकतम (अतिरिक्त विषय सहित) तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष से कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ इंप्रूवमेंट परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। जेएसी माध्यमिक/इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 में उत्तीर्ण छात्र/छात्रा इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करते समय बैंक में RTGS के माध्यम से बिना विलंब शुल्क फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 है। विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने एवं चालान जेनरेट करने की तिथि 11 जुलाई से 15 जुलाई 2025 है।
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए विलंब शुल्क सहित फीस जमा करने की अंतिम 18 जुलाई 2025 तक है।
क्रम | विवरण | माध्यमिक | इंटरमीडिएट |
|---|---|---|---|
1. | परीक्षा आवेदन पत्र | 100 रुपये | 100 रुपये |
2. | परीक्षा शुल्क | 200 रुपये | |
एक विषय के लिए | 200 रुपये | ||
एक से अधिक विषय के लिए | 250 रुपये | ||
3. | लोकल लेवी | 210 रुपये | 280 रुपये |
4. | विविध शुल्क | 100 रुपये | 100 रुपये |
5. | अंक पत्रक शुल्क | 100 रुपये | 100 रुपये |
6. | परीक्षा विलंब शुल्क | 300 रुपये | 400 रुपये |
विवरण | माध्यमिक | इंटरमीडिएट |
|---|---|---|
परीक्षा के लिए आवेदन पत्र शुल्क | 120 रुपये | 100 रुपये |
परीक्षा शुल्क | 230 रुपये प्रति विषय | 600 रुपये |
विविध शुल्क | 100 रुपये | 100 रुपये |
परीक्षा विलम्ब शुल्क | 400 रुपये | 400 रुपये |
अनुमति शुल्क | — | 500 रुपये |