Saurabh Pandey | June 25, 2025 | 03:10 PM IST | 2 mins read
जेएसी द्वारा कक्षा 8वीं विशेष परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी एवं परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होगी। ओएमआर शीट और स्कूल द्वारा आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंक को समाहित कर परीक्षा फल का प्रकाशन किया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया आज यानी 25 जून से शुरू कर दी है। जो छात्र जेएसी 8वीं की परीक्षा में शामिल होने से चूक गए थे या अनुत्तीर्ण घोषित किए गए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई तक है।
बोर्ड परीक्षा में शामिल अनुत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का परीक्षा आवेदन फॉर्म दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं होगी, उनका प्रवेश पत्र स्वतः निर्गत किया जाएगा। परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी निर्देश परिषद् की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुमोदित विद्यालयों के मुख्य परीक्षा से वंचित छात्र/छात्राएं ही कक्षा आठ की विशेष परीक्षा, 2025 में शामिल होने के योग्य माने जाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा ऑनलाइन अप्रूवल के बाद कक्षा आठ की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पहले उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुए परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।
झारखंड बोर्ड 8वीं विशेष परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। जेएसी द्वारा कक्षा 8वीं विशेष परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी एवं परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होगी। ओएमआर शीट और स्कूल द्वारा आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंक को समाहित कर परीक्षा फल का प्रकाशन किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ।
जेएसी ने कक्षा 8वीं का परिणाम 28 मई को घोषित किया था। इस वर्ष झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट में 94 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में राज्य के कुल 5,61,774 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 5,28,962 यानी 94.16% को 9वीं कक्षा में पदोन्नत किया गया है। जबकि 32,471 (5.7801%) छात्रों को मार्जिनल श्रेणी में रखा गया है और 341 (0.0607%) के परिणाम इनकंप्लीट बताया जा रहा है।