झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में राज्य के कुल 5,61,774 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 5,28,962 यानी 94.16% को 9वीं कक्षा में पदोन्नत किया गया है।
Santosh Kumar | May 28, 2024 | 03:55 PM IST
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज, 28 मई को जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट में 94 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में राज्य के कुल 5,61,774 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 5,28,962 यानी 94.16% को 9वीं कक्षा में पदोन्नत किया गया है। जबकि 32,471 (5.7801%) छात्रों को मार्जिनल श्रेणी में रखा गया है और 341 (0.0607%) के परिणाम इनकंप्लीट बताया जा रहा है।
बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4,54,146 छात्र सफल हुए थे। 2023 का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.33 प्रतिशत था। छात्र लिंक सक्रिय होने के बाद विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल पर जेएसी बोर्ड कक्षा 8 परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं। स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए आधिकारिक लिंक की सूची नीचे दी गई है-
Also readJAC 9th, 11th Result 2024: झारखंड बोर्ड 9वीं-11वीं रिजल्ट jacresults.com पर जारी, ऐसे करें चेक
हालांकि परिणाम लिंक अभी सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन एक बार लिंक सक्रिय हो जाने पर छात्र झारखंड बोर्ड 8वीं परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। भारतीय सेना द्वारा 22 अप्रैल से 3 मई के बीच कई पालियों में अग्निवीर सीईई परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी।
Santosh Kumar