छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
Press Trust of India | June 1, 2026 | 09:27 PM IST | 1 min read
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में नीट, सीयूईटी, एसएससी और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं में अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की गई।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कुछ छात्र संगठनों ने सोमवार को शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया और बार-बार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक के मामलों की जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में नीट, सीयूईटी, एसएससी और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं में अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की गई।
जवाबदेही की मांग को लेकर मार्च आयोजित
छात्र संगठनों के अनुसार, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र लीक, स्कोर गणना में त्रुटियों और परीक्षा संबंधी व्यवधानों के लिए जवाबदेही की मांग करते हुए शिक्षा मंत्रालय की ओर मार्च किया।
संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए छात्रों और कार्यकर्ताओं को कापसहेड़ा थाने ले जाया गया और वहां कई घंटों तक रखा गया।
Also read NEET Exam: नीट परीक्षा 2027 से सीबीटी मोड में कराई जाएगी, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 8 से 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया।'' आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने आरोप लगाया कि एनटीए शिक्षा प्रणाली में लापरवाही और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की आइसा इकाई की सचिव अंजलि ने सरकार पर परीक्षा अनियमितताओं से संबंधित चिंताओं को दूर करने के बजाय छात्रों के प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
अगली खबर
]नीट पेपर लीक विवाद के बाद एनटीए ने सुरक्षा व्यवस्था में किए व्यापक सुधार, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
नीट पेपर लीक की घटना के मद्देनजर, एनटीए ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई नए कदम उठाए हैं, जिसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल