Trusted Source Image

RSSB Computer Instructor Exam Schedule 2026: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

Saurabh Pandey | July 21, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read

आरएसएसबी ने राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,951 पदों पर होने वाली भर्ती के परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026, बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

RSSB Computer Instructor Exam Schedule 2026: शिफ्ट वाइज विवरण

राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 22 अगस्त (शनिवार) को पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

राजस्थान सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 23 अगस्त (रविवार) को पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

RSSB Computer Instructor Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी, जिसके परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े निर्देशों के बारे में लेटेस्ट जानकारी के लिए आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लें, जिससे कि परीक्षा आयोजन के समय प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में फोटो से हो सके तथा आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो। आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also read RRB JE Recruitment 2026 Notification: आरआरबी जेई भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

RSSB Computer Instructor Exam: परीक्षा पैटर्न

  1. प्रश्न का प्रकार - बहु-विकल्पीय प्रश्न
  2. नेगेटिव मार्किंग - 1/3 (एक तिहाई)
  3. न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स - 40% (सामान्य और अन्य श्रेणियां)

RSSB Computer Instructor Recruitment: वेतनमान

पद
पे मैट्रिक्स लेवल
अनुमानित प्रारंभिक मासिक वेतन
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
लेवल – 8
35,000 से 40,000 रुपये (लगभग)
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
लेवल – 10
55,000 से 60,000 रुपये (लगभग)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications