Abhay Pratap Singh | July 21, 2026 | 07:54 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई कक्षा 10 सेकेंड परीक्षा 2026 उत्तीर्ण और दूसरे बोर्ड के छात्र जिन्होंने पहले अप्लाई नहीं किया है, वे बिहार ओएफएसएस कक्षा 11 एडमिशन 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 5 अगस्त से ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) कक्षा 11 प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी। सीबीएसई 10th सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 में उत्तीर्ण छात्र ही इस दौरान बिहार ओएफएसएस कक्षा 11 एडमिशन 2026 के लिए आवेदन के पात्र होंगे।
बीएसईबी चेयरमैन डॉ एस. त्यागराजन ने कहा, इसे फिर से खोलने से पात्र छात्रों को एक और मौका मिलेगा। सीबीएसई कक्षा 10 सेकेंड परीक्षा 2026 पास और दूसरे बोर्ड के कैंडिडेट जिन्होंने पहले अप्लाई नहीं किया है, वे पूरे बिहार में बीएसईबी से जुड़े संस्थानों में खाली सीटों पर इंटरमीडिएट (कक्षा 11) में एडमिशन ले सकेंगे।
बिहार ओएफएसएस कक्षा 11 एडमिशन 2026 के लिए पात्र छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। बोर्ड के मुताबिक, ओएफएसएस बिहार क्लास 11 स्पेशल एडमिशन विंडो 5 अगस्त से 11 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी।
बिहार बोर्ड क्लास 11 एंट्रेंस लिस्ट 2026 ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। ओएफएसएस सिलेक्शन लिस्ट छात्रों की मेरिट और उनके द्वारा चयनित स्कूल की पसंद के आधार पर होगी। शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया या ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होने पर सिलेक्शन लिस्ट देख सकेंगे।
बीएसईबी, रेगुलर ओएफएफएस सिस्टम के माध्यम से एक्स्ट्रा एडमिशन राउंड आयोजित करता है, ताकि इंटरमीडिएट कोर्स में खाली सीटें भरी जा सकें। एडमिशन लेने में इच्छुक छात्रों को अंतिम तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र व उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं: