Abhay Pratap Singh | July 21, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
सीआईएससीई आईसीएसई इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 21 जुलाई को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE - कक्षा 10) इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, cisceboard.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीआईएससीई आईसीएसई इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीआईएससीई कक्षा 10 इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 15 जून से 30 जून तक 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 5,321 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जिन विषयों के लिए उम्मीदवार ने इंप्रूवमेंट परीक्षा दी है, उन विषयों में दोनों परीक्षाओं (मुख्य और इंप्रूवमेंट) में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों में से जिनके अंक अधिक होंगे, उन्हें ही अंतिम अंक माना जाएगा।” छात्र 24 जुलाई, 2026 से डिजिलॉकर पर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीआईएससीई ने बताया कि, स्कूल प्रमुखों से आईसीएसई वर्ष 2026 इंप्रूवमेंट परीक्षा में मिले नतीजों के बारे में संबंधित छात्रों को सूचित करने की सलाह दी है। इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नतीजे घोषित होने पर, संशोधित दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अपने पिछले नतीजे वाले दस्तावेज वापस करने होंगे।
इंप्रूवमेंट परीक्षा के नतीजों से जुड़े किसी भी सवाल के लिए, स्कूल CISCE हेल्पडेस्क से helpdesk@cisce.org पर संपर्क कर सकते हैं या 1800-203-2414 पर कॉल कर सकते हैं। आईसीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2026 की घोषणा 30 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर की गई थी। अधिक जानकारी के लिए https://cisce.org/ पर नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएसआई इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि प्रश्नपत्र लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Press Trust of India