Trusted Source Image

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में सहायक लेखाकार सहित विभिन्न पदों पर रिक्तियां, 26 जुलाई से करें आवेदन

Saurabh Pandey | July 21, 2026 | 06:47 PM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी ने लेखाकार, सहायक लेखाकार, कैशियक कम सहायक लेखाकर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आयोग उम्मीदवारों को  18 से 20 अगस्त तक समय देगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आयोग उम्मीदवारों को 18 से 20 अगस्त तक समय देगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट/जूनियर ऑडिटर, ऑफिस असिस्टेंट टर्शियरी (अकाउंट्स) और कैशियर-कम-असिस्टेंट अकाउंटेंट जैसे ग्रुप 'सी' पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना हाई स्कूल सर्टिफिकेट, नाम और जन्म-तिथि के सत्यापन के लिए आधार कार्ड के दोनों तरफ की कॉपी अपलोड करनी होगी। साथ ही, उन्हें अपनी श्रेणी/उप-श्रेणी और अनुभव प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो) भी अपलोड करने होंगे।

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आयोग उम्मीदवारों को 18 से 20 अगस्त तक समय देगा, यदि इसमें (फॉर्म) कोई त्रुटि हो गई हो तो उसमें इस समय अवधि के दौरान सुधार किया जा सकेगा

UKSSSC Recruitment 2026: आयु सीमा

सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर (उत्तराखंड जल संस्थान) के पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई, 2008 के बाद एवं 2 जुलाई, 1984 के पूर्व का नहीं होना चाहिए। अन्य सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई, 2005 के बाद एवं 2 जुलाई, 1984 के पहले का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

UKSSSC Recruitment 2026 Notification: शैक्षणिक योग्यता

ज्यादातर असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर की जानकारी और हिंदी/अंग्रेजी में 4,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की टाइपिंग स्पीड जरूरी होती है।

UKSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
अनारक्षित, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
300 रुपये
उत्तराखंड अनुसूचित जाति (SC), उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
150 रुपये

Also read BSEB Sakshamta Exam-5 Result 2026: बिहार सक्षमता परीक्षा-5 का रिजल्ट sakshamtabihar.com पर जारी

UKSSSC Recruitment 2026: एडमिट कार्ड विवरण

लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त किए जा सकेंगे। इस संबंध में अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर तथा प्रेस नोट आदि के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

प्रत्येक अभ्यर्थी को आवेदन करते समय अपना अलग मोबाइल नंबर और ई-मेल भी देना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी के पास अपना स्वयं का मोबाइल नंबर नहीं है तो वे अपने परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर भरें, ताकि आयोग से प्राप्त होने वाले संदेश और अन्य जानकारियां तुरंत प्राप्त करने में आसानी रहे।

UKSSSC Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

यूकेएसएसएससी सहायक लेखाकार सहित अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

विषयकुल प्रश्नों की संख्यापूर्णांकसमय
वाणिज्य, अकाउंटेंसी, व्यापार प्रशासन1001002 घंटे
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications