SSC CPO 2025: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती के फिजिकल रिजल्ट में संशोधन, एसएसी ने जारी किया नोटिस

Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 03:55 PM IST | 2 mins read

एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 के फिजिकल परिणाम में संशोधन किया है। अदालती मामलों से जुड़े तीन और अभ्यर्थियों को पेपर-2 में बैठने की अनुमति दी है।

आयोग ने एक गैर-याची (Non-petitioner) अभ्यर्थी का रोल नंबर सूची से हटा दिया है और एक अन्य रोल नंबर में संशोधन किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 'दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025' के शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET/PST) परिणाम में एक संशोधन किया है। आयोग ने यह कदम नोडल बल बीएसएफ (BSF) से प्राप्त सूचना के आधार पर उठाया है, जिसके तहत 29 अक्टूबर, 2026 को जारी किए गए रिजल्ट राइट-अप के पैरा (5) में संशोधन किया गया है।

आयोग द्वारा जारी लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, अदालती मामलों से जुड़े होने के कारण तीन और उम्मीदवारों को इस परीक्षा के पेपर-2 में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इनमें रोल नंबर 225130051041, 225130047683 और 625130000489 शामिल हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी और अंतिम परिणाम संबंधित अदालती मामले के अंतिम फैसले के अनुसार रहेंगे।

SSC CPO 2025: एक रोल नंबर में सुधार

आयोग द्वारा किए गए संशोधन के तहत रोल नंबर 225130005272 को सूची से हटा दिया गया है, क्योंकि यह अभ्यर्थी अदालती मामले में शामिल नहीं है। इसके अतिरिक्त, एक लिपिकीय सुधार करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी सूची में दर्ज रोल नंबर 225130058585 को अब 225130058588 पढ़ा जाए।

Also read ICG CGEPT Admit Card 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल

SSC CPO 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'नोटिस बोर्ड' सेक्शन में जाएं।
  3. अब 'रिजल्ट' सेक्शन में जाएं और 'दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा' को चुनें।
  4. इसके बाद भर्ती वर्ष 2025 चुनें।
  5. आपको तीन लिस्ट के पीडीएफ लिंक मिलेंगे: महिला उम्मीदवारों, पुरुष उम्मीदवारों और रोके गए उम्मीदवारों की लिस्ट।
  6. अब संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें और लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें।

एसएससी सीपीओ पेपर 2 तिथि

जो उम्मीदवार अब क्वालिफाई कर चुके हैं, वे एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 के पेपर II में शामिल होंगे। पेपर II के लिए संभावित तारीख 28 नवंबर 2026 तय की गई है। संबंधित एसएससी क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा समय आने पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]