SSC JE Registration 2024: एसएससी जेई पंजीकरण का आज अंतिम दिन, जल्दी करें
Saurabh Pandey | April 18, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read
एसएससी जेई भर्ती 2024 उम्मीदवार 19 अप्रैल तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद 22 और 23 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो खोली जाएगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए एसएससी जेई भर्ती परीक्षा 2024 पंजीकरण का आज यानी 18 अप्रैल आखिरी दिन है। इन रिक्तियों के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी जेई भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2024 रात 11 बजे तक है। उम्मीदवार 19 अप्रैल तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद 22 और 23 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो खोली जाएगी।
रिक्तियों का विवरण
SSC JE Recruitment 2024 के माध्यम से आयोग ने विभिन्न विभागों के तहत लगभग 968 रिक्तियों को भरने की घोषणा की है।
SSC JE 2024 Eligibility आवेदन शुल्क
एसएससी जेई (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। जबकि, अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) से संबंधित उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
SSC JE 2024 Exam Date परीक्षा पैटर्न
एसएससी जेई परीक्षा 2024 देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर 4 से 6 जून तक आयोजित की जाएगी। एसएससी जेई परीक्षा पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है, अब से पेपर 1 और पेपर 2 दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगा।
मार्किंग स्कीम
उम्मीदवारों को पेपर में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। जबकि अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
SSC JE Salary वेतन
एसएससी जेई पद ग्रुप बी गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय है। चयनित उम्मीदवारों को वेतन पैकेज 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के मुताबिक होगा। उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।
SSC JE Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसएससी जेई भर्ती 2024' लिंक देखें।
- नई विंडो पर, खुद को पंजीकृत करने के लिए विवरण दर्ज करें।
- एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, फिर से लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी