SSC SA Recruitment 2026: एसएससी जेई परीक्षा के माध्यम से आईएमडी में वैज्ञानिक सहायक की होगी भर्ती, नोटिस जारी
Abhay Pratap Singh | September 16, 2026 | 03:32 PM IST | 2 mins read
एसएससी जूनियर इंजीनियर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू है, जो 22 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 16 सितंबर को जारी एक नोटिस में बताया कि आईएमडी में वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) के पदों पर जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 के माध्यम से भर्ती आयोजित जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने आधिकारिक सूचना में कहा, “भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) योग्य उम्मीदवारों का ध्यान साइंटिफिक असिस्टेंट (SA) के पद के लिए रिक्त जगहों की ओर दिलाना चाहता है। ये पद एसएससी जेई परीक्षा के जरिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं।”
एसएससी आईएमडी साइंटिफिक असिस्टेंट 2026 भर्ती के तहत एसएससी जेई के कुल 1748 पदों में से 100 से अधिक वैज्ञानिक सहायक पदों के लिए भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 सितंबर है और 28 से 30 सितंबर तक आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री हो और भौतिकी एक विषय के रूप में होना चाहिए। आईएमडी में वैज्ञानिक सहायक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक 30 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित नोटिस और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। भर्ती से जुड़ी आगे की जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से एसएससी और आईएमडी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
SSC IMD Scientific Assistant Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम में एसएससी आईएमडी साइंटिफिक असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘आवेदन करना - जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल