Trusted Source Image

SSC Result: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-8 और 10 के अंक ssc.gov.in पर जारी, 13 अक्टूबर तक चेक करें रिजल्ट

Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 10:30 AM IST | 1 min read

एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-8 और 10 के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे 13 अक्टूबर तक चेक कर सकते हैं।

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-8, फेज-10 और लद्दाख भर्ती परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-8, फेज-10 और लद्दाख भर्ती परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-8 (2020), फेज-10 (2022) की सिलेक्शन पोस्ट भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी कर ली है। परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं।

इस परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोर कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी परीक्षा का चयन करना होगा और मांगी गई जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा।

13 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे मार्क्स

यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और 13 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। तय की गई इस समय-सीमा के बाद मार्क्स देखने का लिंक बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत रूप से अंक या स्कोर कार्ड उपलब्ध कराने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपना स्कोर कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।

Also read UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें लास्ट डेट

SSC Selection Post marks: मार्क्स डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए गए स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  2. अपनी परीक्षा का नाम (Phase-VIII / Phase-X / Ladakh 2022) सेलेक्ट करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
  4. अब आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications