Trusted Source Image

RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

Abhay Pratap Singh | September 16, 2026 | 02:22 PM IST | 2 mins read

आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 सीबीटी 1 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2026 के लिए चरण-1 लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2026 के लिए चरण-1 लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज विज्ञापन संख्या सीईएन:04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, स्टेज-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) मोड में 27 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।

आरआरबी जेई 2026 सीबीटी 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची और कॉल लेटर 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। कैंडिडेट अपनी आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB CEN No. 04/2026 CBT 1 Exam Schedule: परीक्षा शेड्यूल

पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का संभावित शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

क्रम संख्यासीईएन नंबरपदसीबीटी तिथियां

1

04/2026

जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के विभिन्न पद

27, 28 और 30 अक्टूबर 2026

Also readRRB Paramedical Staff Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

आरआरबी ने 16 सितंबर को जारी आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले (संभावित रूप से) सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिया जाएगा।” नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी पहचान को ऑथेंटिकेट करने की सलाह दी गई है।

RRB Junior Engineer Exam Date 2026: आरआरबी वेबसाइट

आरआरबी जेई एग्जाम शेड्यूल 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। बोर्ड ने गैर-कानूनी तरीके से नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके उम्मीदवारों को गुमराह करने वाले दलालों से सावधान रहने की अपील की है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications