SSC JE 2025 Option-cum-Preference Form: एसएससी जेई ऑप्शन कम प्रिफरेंस फॉर्म जारी, 14 जून लास्ट डेट
Saurabh Pandey | June 11, 2026 | 07:57 PM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन 'ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस' (पद और संगठन की प्राथमिकता) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेपर-II में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी प्राथमिकताएं जमा करना अनिवार्य है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले 'ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस' दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा के पेपर-II में शामिल हुए थे, उनके लिए अपनी प्राथमिकताएं ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य है। तय समय सीमा के भीतर विकल्प जमा न करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विकल्प और प्राथमिकता दर्ज करने की यह ऑनलाइन सुविधा 10 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपनी प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने 'कैंडिडेट लॉगिन' के जरिए 'माई एप्लीकेशन' टैब के तहत इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल पर एक कन्फर्मेशन मेल भी भेजा जाएगा।
नोटिस में उम्मीदवारों को विशेष निर्देश दिया गया है कि वे अपनी प्राथमिकताएं भरने के बाद "SUBMIT" बटन पर क्लिक करना न भूलें। तय समय सीमा के दौरान उम्मीदवार अपनी प्राथमिकताओं में जितनी बार चाहें सुधार या बदलाव कर सकते हैं, लेकिन अंतिम बार सबमिट किए गए विकल्पों को ही फाइनल माना जाएगा। 14 जून के बाद किसी भी उम्मीदवार को कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा और इस संबंध में पोस्ट, फैक्स, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से मिलने वाले किसी भी अनुरोध को सीधे खारिज कर दिया जाएगा।
SSC JE 2025 Option-cum-Preference Form: PwBD पदों के लिए विशेष निर्देश
आयोग ने दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल उन्हीं पदों के लिए अपनी प्राथमिकता दें जो उनकी दिव्यांगता की श्रेणी के अनुकूल घोषित किए गए हैं। यदि कोई उम्मीदवार किसी ऐसे पद के लिए चुन लिया जाता है जो उसकी दिव्यांगता के अनुकूल नहीं है, तो संबंधित विभाग द्वारा उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा।
SSC JE 2025 Option-cum-Preference Form: बीआरओ पदों के लिए विशेष निर्देश
इसके अलावा, बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में जूनियर इंजीनियर के पदों को चुनने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले परीक्षा नोटिस में दिए गए शारीरिक और चिकित्सा मानकों (फिजिकल एंड मेडिकल स्टैंडर्ड्स) की अच्छी तरह जांच कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल