SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पीईटी-पीएसटी के लिए जारी; 1,26,736 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | October 13, 2025 | 09:16 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आयोजित पीईटी और पीएसटी चरण में 13,073 महिला उम्मीदवार और 1,13,311 पुरुष उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SCC) ने 13 अक्टूबर को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए एसएससी जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी पीएसटी रिजल्ट 2025 में कुल 1,26,736 कैंडिडेट सफल हुए हैं।
एसएससी जीडी पीईटी पीएसटी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण 3,94,121 उम्मीदवारों के लिए पीईटी/ पीएसटी का आयोजन किया गया था, जिनमें से सिर्फ 2,59,359 कैंडिडेट ही उपस्थित हुए।
आयोग की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “पीईटी/ पीएसटी में उत्तीर्ण कुल उम्मीदवारों में 13,073 महिला उम्मीदवार और 1,13,311 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, 21 फीमेल कैंडिडेट और 331 मेल कैंडिडेट के परिणाम अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं और 45 महिला उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया है।”
आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी 2025 परिणाम से संबंधित उम्मीदवारों की विस्तृत सूची जारी कर दी है। सूची 1 में विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित 9,179 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सूची 2 में इसी चरण के लिए चयनित 86,085 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।
अधिसूचना में आगे कहा गया कि, “संदिग्ध कदाचार के कारण 20 महिला उम्मीदवारों (सूची-3) और 260 पुरुष उम्मीदवारों (सूची-4) का परिणाम रोक दिया गया है। रोके गए उम्मीदवारों के परिणाम उनकी उम्मीदवारी की आगे की जांच के अधीन होंगे। वहीं, सूची 5 में 68 अभ्यर्थी हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।”
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती अभियान में 53,690 रिक्तियों को भरना है, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 48,320 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 5,370 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल, एनसीबी और एसएसएफ के पदों पर की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच