SSC GD Constable Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द होंगे जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | April 15, 2024 | 01:29 PM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर SSC GD Constable Exam आयोजित किया गया था। आयोग इसकी अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर चुका है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के लिए भर्ती परीक्षा दोबारा 30 मार्च को आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे।
SSC GD Constable Exam Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 परीक्षा पहले 20 फरवरी को आयोजित की गई थी, बाद में आयोग ने परीक्षा दोबारा आयोजित की।
SSC GD Constable Exam 2024: परिणाम कब होगा जारी?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है। एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। आयोग ने इससे पहले उन उम्मीदवारों को 10 अप्रैल तक आपत्तियां उठाने का विकल्प दिया था जो अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं थे।
बता दें कि आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एआर, एसएसबी और एसएसएफ बलों में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल की कुल 26,146 रिक्तियों को भरना है। आयोग जल्द ही परिणाम की घोषणा कर सकता है। परिणाम में कट-ऑफ अंक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी पीएसटी/पीईटी के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग के लिए पात्र माना जाएगा।
Also read SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट ssc.gov.in पर जारी
SSC GD Constable Result 2024: ऐसे कर सकेंगे चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके SSC GD Constable Result 2024 जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'SSC GD Constable Result 2024' पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- GD Constable Exam Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने अंको को चेक करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में हवलदार, होम गार्ड पदों पर भर्ती का आखिरी दिन आज, 12वीं पास के लिए मौका
योग्य उम्मीदवार जो उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की इस भर्ती में रुचि रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर रिक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी