SSC GD Exam City Slip 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप कल से होगी जारी, जानें एडमिट कार्ड डेट
Santosh Kumar | January 25, 2025 | 04:37 PM IST | 1 min read
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी जीडी परीक्षा का "शहर विवरण" परीक्षा की विशेष पाली के शुरू होने से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप 2025 कल यानी 26 जनवरी, 2025 से जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए एसएससी द्वारा जारी नोटिस चेक कर सकते हैं।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2025 में सिपाही के उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC GD Admit Card 2025: एसएससी जीडी एडमिट कार्ड डेट
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा का "शहर विवरण" परीक्षा की विशेष पाली के शुरू होने से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड और परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार की 10 फरवरी 2025 को परीक्षा है, तो उसका परीक्षा शहर 1 फरवरी 2025 को उपलब्ध होगा और एडमिट सर्टिफिकेट 6 फरवरी 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
SSC GD Exam City Slip 2025: एडमिट कार्ड के संबंध में निर्देश
सभी अभ्यर्थी 26 जनवरी 2025 से अपनी परीक्षा तिथि देख सकते हैं। एडमिट कार्ड को अब "प्रवेश प्रमाण पत्र सह कमीशन कॉपी" के रूप में संशोधित किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इसकी अतिरिक्त प्रति अपने पास रखें।
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 39,481 रिक्तियां भरी जाएंगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को होगी। आयोग अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन