SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी एग्जाम ईद के चलते 28 मई के बजाय 27 मई को, एडमिट कार्ड जल्द

Santosh Kumar | May 23, 2026 | 08:05 AM IST | 1 min read

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा पूरे देश में चार चरणों में आयोजित की जा रही है, जो 27 अप्रैल से 30 मई तक चलेगी।

एसएससी द्वारा जो परीक्षा पहले 28 मई को होनी थी, उसकी डेट अब बदलकर 27 मई कर दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा की कुछ शिफ्टों का शेड्यूल बदल दिया है। ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए, जो परीक्षा पहले 28 मई को होनी थी, उसे अब बदलकर 27 मई कर दिया गया है। यह बदलाव उम्मीदवारों की सुविधा के लिए किया गया है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को इस धार्मिक त्योहार की वजह से कोई परेशानी न हो।

एसएससी जीडी 2026 परीक्षा पूरे देश में चार चरणों में आयोजित की जा रही है, जो 27 अप्रैल से 30 मई तक चलेगी। चौथे चरण के संबंध में यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अधिसूचना के माध्यम से दी गई है।

SSC GD Admit Card 2026: रीशेड्यूल परीक्षा का एडमिट कार्ड कब?

एसएससी कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि, ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव के कारण संशोधित कर दी गई है। पहले, यह परीक्षा 28 मई को होने वाली थी; हालांकि, अब यह 27 मई को होगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के एडमिट कार्ड, परीक्षा से 2-3 दिन पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।

Also read SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए आवेदन आज से शुरू, पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया जानें

SSC GD Constable Admit Card 2026: कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर 'लॉगइन और रजिस्टर' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • एडमिट कार्ड में विवरण जांचें और उसे डाउनलोड कर लें।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 भर्ती अभियान के तहत, कुल 25,000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाना है। इन पदों में सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2025 तक जारी रही।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]