Trusted Source Image

SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए आवेदन आज से शुरू, पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | May 21, 2026 | 07:38 PM IST | 2 mins read

एसएससी सीजीएल एग्जाम 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

Back

SSC CGL Complete Guide

Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.

Download EBook
एसएससी सीजीएल एग्जाम 2026 नोटिफिकेशन जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी सीजीएल एग्जाम 2026 नोटिफिकेशन जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGLE) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 21 मई से 22 जून तक एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 के माध्यम से पे लेवल-8 के तहत असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर; पे लेवल-7 के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट सहित पे लेवल-6, पे लेवल-5 और पे लेवल-4 के तहत विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

SSC Combined Graduate Level Eligibility 2026: पात्रता मानदंड और शुल्क

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा अलग-अलग है।

एसएससी सीजीएल एग्जाम 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये फीस देना होगा, जबकि महिला एवं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। पहली बार आवेदन में सुधार के लिए 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एसएससी सीजीएल 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

Also readSSC GD Constable Exam 2026: कानपुर के एक सेंटर पर 18 मई की एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की पहली पाली रद्द

SSC CGL 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

डायरेक्ट लिंक https://ssc.gov.in/login पर जाएं और पंजीकरण करें। जनरेट क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

SSC CGL Recruitment 2026: एसएससी सीजीएल शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जांच सकते हैं:

विवरणतिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां
21 मई से 22 जून, 2026 तक
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और समय
22 जून, 2026 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय
23 जून, 2026 (रात 11:00 बजे तक)

आवेदन पत्र सुधार विंडो की तिथियां (ऑनलाइन भुगतान सहित)

29 जून से 1 जुलाई, 2026 (रात 11:00 बजे तक)

Tier-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम

अगस्त - सितंबर 2026

Tier-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम

दिसंबर 2026
आवेदन पत्र भरने में किसी भी कठिनाई की स्थिति में संपर्क करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर
1800 309 3063
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications