Santosh Kumar | May 18, 2026 | 03:06 PM IST | 1 min read
आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ssccr.gov.in पर विज़िट करते रहें। परीक्षा की नई तारीखें, इससे जुड़े अपडेट और प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे।

नई दिल्ली: कानपुर में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के दौरान 18 मई को एक परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा अचानक रद्द कर दी गई। एसएससी द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन केंद्र (एनएच-19, पुरवामीर) में पहली पाली की परीक्षा एक तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दी गई है।
परीक्षा रद्द होने की अचानक सूचना मिलने पर उम्मीदवारों ने अपनी निराशा व्यक्त की। कई छात्रों ने बताया कि वे परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के स्थानों से आए, और इस रद्दीकरण ने उनके कार्यक्रम को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।
एसएससी द्वारा जारी एक नोटिस में यह स्पष्ट किया गया कि यह रद्दीकरण केवल उपर्युक्त केंद्र पर पहली पाली तक ही सीमित है। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ssccr.gov.in पर विज़िट करते रहें। परीक्षा की नई तारीखें, इससे जुड़े अपडेट और प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे।
इस घटना से पहले, कानपुर में 'श्री साई ऑनलाइन परीक्षा केंद्र' पर अप्रैल और मई में निर्धारित कुछ पालियां भी तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई थी, और बाद में उन परीक्षाओं के लिए आधिकारिक पोर्टल नए एडमिट कार्ड जारी किए गए।
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा और उसके बाद कैप्चा कोड भरना होगा। परीक्षा कार्यक्रम को चार सप्ताहों में बांटा गया है।