Trusted Source Image

RRB Technician Recruitment 2026 Notification: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से आवेदन

Saurabh Pandey | May 18, 2026 | 01:35 PM IST | 2 mins read

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18 मई 2026 को आरआरबी तकनीशियन सीईएन 02/2026 का संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। सभी आवश्यक जानकारियों सहित पूर्ण अधिसूचना 29 जून 2026 को अपलोड की जाएगी।

RRB तकनीशियन भर्ती के लिए कुल 6242 ग्रेड I और 323 ग्रेड III पदों की घोषणा की गई है।(आधिकारिक वेबसाइट)
RRB तकनीशियन भर्ती के लिए कुल 6242 ग्रेड I और 323 ग्रेड III पदों की घोषणा की गई है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6,565 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 30 जून 2026 से होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के तहत पदों और वेतनमान को दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल की है, जिसके लिए कुल 323 पद निकाले गए हैं। इस पद के लिए 7वें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल 5 और शुरुआती मूल वेतन 29,200 रुपये तय किया गया है, जबकि इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष रखी गई है।

दूसरी श्रेणी तकनीशियन ग्रेड-III की है, जिसमें सबसे ज्यादा 6,242 पदों पर भर्ती होगी। इसका पे-लेवल 2 और शुरुआती मूल वेतन 19,900 रुपये होगा, जबकि इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। दोनों ही पदों के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

RRB Technician Recruitment 2026: दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन

आरआरबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार एक विशिष्ट पे-लेवल के लिए केवल एक ही रेलवे भर्ती बोर्ड में आवेदन कर सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी दोनों पे-लेवल (लेवल 5 और लेवल 2) के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म जमा करने होंगे।

इसके अलावा, निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड के जरिए प्राथमिक विवरणों को सत्यापित करने की सख्त सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि उनके 10वीं कक्षा के पासिंग सर्टिफिकेट से शत-प्रतिशत मैच करती हो।

Also read RSSB Stenographer Phase II Result 2026: राजस्थान स्टेनोग्राफर फेज 2 रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

RRB Technician Recruitment 2026: आधार कार्ड होना अनिवार्य

इसके साथ ही, ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आधार कार्ड में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (अंगूठे का निशान और आंख की पुतली का स्कैन) भी अपडेट होना अनिवार्य है, ताकि बाद में वेरिफिकेशन के समय किसी भी प्रकार की देरी या समस्या का सामना न करना पड़े।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications