Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 04:38 PM IST | 3 mins read
एमपीपीएससी की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा 2025 इसी वर्ष 1 मार्च को, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 22 मार्च को और राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आगामी प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं के लिए एमपीपीएससी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 2026 (MPPSC Revised Exam Schedule 2026) जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सहायक कुल सचिव परीक्षा 2025 का आयोजन 17 मई, 2026 को किया जाएगा। एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक 2025 परीक्षा 12 जुलाई और 2 अगस्त, 2026 की तिथियों में निर्धारित है।
आयोग ने नोटिस में बताया कि, “विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद साक्षात्कार की तिथियां अलग से जारी की जाएंगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पद से संबंधित पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि किसी भी तरह की गलत जानकारी देने पर परीक्षार्थियों को बाहर कर दिया जाएगा।”
एमपीपीएससी की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा 2025 इसी वर्ष 1 मार्च को, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 22 मार्च को और राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। नीचे सारणी में एमपीपीएससी रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं।
Also readUKPSC Exam Calendar 2026-27: यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर psc.uk.gov.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
उम्मीदवार आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथियां यहां जांच सकते हैं:
| क्र.स. | परीक्षा का नाम | परीक्षा आयोजन की तिथि | रिमार्क / विभाग |
|---|---|---|---|
1 | राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 | उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोजित की जाएगी। | पूर्व में 9 जून 2025 से प्रस्तावित थी। |
2 | सहायक प्राध्यापक (कम्प्यूटर साइंस) परीक्षा-2025 (1) | 04 जनवरी 2026 | निर्धारित तिथि पर संपन्न |
3 | उप संचालक, प्राचार्य-वर्ग-2 सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा-2025 | 22 फरवरी 2026 | निर्धारित तिथि पर संपन्न |
4 | राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 | 01 मार्च 2026 | निर्धारित तिथि पर संपन्न |
5 | राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 | 22 मार्च 2026 | निर्धारित तिथि पर संपन्न |
6 | राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 | 26 अप्रेल 2026 | निर्धारित तिथि पर संपन्न |
7 | सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 | 17 मई 2026 | उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन |
8 | आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 | उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित | आयुष विभाग, म.प्र. शासन |
9 | सहायक प्राध्यापक (संस्कृत) परीक्षा-2025 | 12 जुलाई 2026 | उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन |
10 | सहायक प्राध्यापक (भूगोल) परीक्षा-2025 | ||
11 | सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञान) परीक्षा-2025 | ||
12 | सहायक प्राध्यापक (विधि) परीक्षा-2025 | ||
13 | सहायक प्राध्यापक (भूगर्भशास्त्र) परीक्षा-2025 | ||
14 | सहायक प्राध्यापक (योगिक विज्ञान) परीक्षा-2025 | ||
15 | सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) परीक्षा-2025 | 02 अगस्त 2026 | उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन |
16 | सहायक प्राध्यापक (राजनीतिशास्त्र) परीक्षा-2025 | ||
17 | सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) परीक्षा-2025 | ||
18 | सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र) परीक्षा-2025 | ||
19 | सहायक प्राध्यापक (हिंदी) परीक्षा-2025 | ||
20 | सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) परीक्षा-2025 | ||
21 | पशु चिकित्सा सहायता शल्यज्ञ परीक्षा-2025 | 02 अगस्त 2026 | पशु चिकित्सा विभाग, म.प्र. शासन |
22 | सहायक प्राध्यापक (भौतिकशास्त्र) परीक्षा-2025 | 30 अगस्त 2026 | उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन |
23 | सहायक प्राध्यापक (रसायनशास्त्र) परीक्षा-2025 | ||
24 | सहायक प्राध्यापक (इतिहास) परीक्षा-2025 | ||
25 | सहायक प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र) परीक्षा-2025 | ||
26 | सहायक प्राध्यापक (गणित) परीक्षा-2025 | ||
27 | राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 | 07 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 | विभिन्न विभाग, म.प्र. शासन |
28 | सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2026 | 20 सितंबर 2026 | नगरीय विकास विभाग, म.प्र. शासन |
29 | विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा-2026 | आयुष विभाग, म.प्र. शासन | |
30 | राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 | 27 सितंबर 2026 | वन विभाग, म.प्र. शासन |
31 | आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा-2026 | 04 अक्टूबर 2026 | खनिज साधन विभाग, म.प्र. शासन |
32 | सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 | 18 अक्टूबर 2026 | गृह विभाग, म.प्र. शासन |
33 | सहायक प्राध्यापक (प्राणीशास्त्र) परीक्षा-2025 | उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन | |
34 | सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर विज्ञान) परीक्षा-2025 (2) | ||
35 | सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (क्षेत्र एवं विस्तार) परीक्षा-2025 | 22 नवंबर 2026 | किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, म.प्र. शासन |
36 | वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) परीक्षा-2026 | गृह विभाग, म.प्र. शासन | |
37 | वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) परीक्षा-2026 | गृह विभाग, म.प्र. शासन | |
38 | वैज्ञानिक अधिकारी (जीवविज्ञान) परीक्षा-2026 | गृह विभाग, म.प्र. शासन | |
39 | सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (सांख्यिकी) परीक्षा-2026 | किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, म.प्र. शासन | |
40 | होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 | उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन | आयुष विभाग, म.प्र. शासन |
41 | यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 | उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन | आयुष विभाग, म.प्र. शासन |