SSC Exam Schedule 2026: एसएससी एग्जाम डेट एएसओ सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी, पूरा कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | July 28, 2026 | 02:32 PM IST | 1 min read

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 2025 परीक्षा और सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA) 2025 परीक्षा सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एसएसएसी एएसओ 2025 परीक्षा 23 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। एसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Also read UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, 2 अगस्त को परीक्षा

SSC Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार एसएससी एग्जाम शेड्यूल 2025 जांच सकते हैं:

क्रम संख्या परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि

1.

सहायक अनुभाग अधिकारी / सहायक ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025

23 अगस्त 2026

2.

वरिष्ठ सचिवालय सहायक / अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 [केंद्रीय सचिवालय लिपिकीय सेवा (CSCS) कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT)]

23 अगस्त 2026

3.

कनिष्ठ सचिवालय सहायक / लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 [केंद्रीय सचिवालय लिपिकीय सेवा (CSCS) कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT)]

23 अगस्त 2026

4.

वरिष्ठ सचिवालय सहायक / अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025

23 अगस्त 2026

5.

कनिष्ठ सचिवालय सहायक / लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025

23 अगस्त 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]