Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 01:29 PM IST | 2 mins read
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के ऑनलाइन और ओडीएल कोर्सेस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त तक अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने अपने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) के तहत कुल 49 डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार संस्थान के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल- admission.jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
जेएमआई द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2026 है। ये कोर्स CDOE द्वारा 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) मोड के जरिए स्टूडेंट्स को ऑफर किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में 17 अगस्त तक त्रुटियां सुधार सकते हैं।
इस वर्ष, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन ने अपने कोर्स की लिस्ट में दो नए प्रोग्राम जोड़े हैं। इनमें बैचलर ऑफ़ साइंस (बायोसाइंसेज) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) शामिल हैं। ये दोनों प्रोग्राम ऑनलाइन मोड में ऑफर किए जाएंगे। इन नए शुरू किए गए कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट उनके पिछले क्वालिफाइंग एग्जाम और इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया एमबीए (ODL) और बीएड प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा। एंट्रेंस एग्जाम 22 अगस्त, 2026 को होना है। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 18 अगस्त को जारी किया जाएगा। एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जेएमआई का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन कई तरह के प्रोग्राम्स में एडमिशन दे रहा है, जिनमें शामिल हैं-
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन क्वालिफाइंग परीक्षा में मेरिट के आधार पर होगा। वहीं, एमबीए (ODL) और बीएड जैसे प्रोग्राम्स के लिए उम्मीदवारों को जामिया मिलिया इस्लामिया कैंपस में होने वाली एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होना होगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एडमिशन कन्फर्मेशन और फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी मिलेगी। जेएमआई के शेड्यूल के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से 10 सितंबर, 2026 के बीच होगी।
उम्मीदवार csab.nic.in पर जोसा काउंसलिंग के बाद सीएसएबी रिक्त सीटों की जांच कर सकेंगे। जोसा के बाद सीएसएबी की 2026 रिक्त सीटों में एनआईटी, आईआईटी और जीएफआईटी में उपलब्ध संस्था- और शाखा-वार सीटें शामिल होंगी।
Santosh Kumar