SSC Exam Cheating Racket: उत्तराखंड एसटीएफ ने नकल गिरोह के चौथे आरोपी को पकड़ा, परीक्षा सेंटर सील
Press Trust of India | May 17, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read
इस मामले में एसटीएफ अब तक ईश्वरी प्रसाद समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सेंट जॉन्स एकेडमी परीक्षा केंद्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
नई दिल्ली : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को पेपर लीक और परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने देहरादून के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर हाईटेक तरीकों से नकल कराने वाले गिरोह के एक और शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह करीब तीन महीने पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में उम्मीदवारों को अवैध रूप से मदद पहुंचा रहा था। पकड़े गए आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुए हैं।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित 'सेंट जॉन्स एकेडमी' से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ईश्वरी प्रसाद के रूप में हुई है, जिसे इंद्रजीत शर्मा और इंदर नाम से भी जाना जाता है। वह मूल रूप से दिल्ली के निहाल विहार का रहने वाला है।
बरामद हुआ हाईटेक नकल का सामान
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी सेंट जॉन्स एकेडमी की लैब में नकल के उपकरण इंस्टॉल (फिट) करने की कोशिश कर रहा था। एसटीएफ ने उसके पास से एक लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 2 इंटरनेट राउटर, 14 मिनी-ब्लूटूथ डिवाइस और रिसीवर, एक सिम बॉक्स, 20 बैटरी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इसी साल 13 फरवरी को एसएससी की मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा के दौरान भी ईश्वरी प्रसाद ने ही एमकेपी परीक्षा केंद्र पर सर्वर रूम, परीक्षा लैब और एक भूमिगत कमरा (अंडरग्राउंड चैंबर) तैयार किया था।
SSC Exam Cheating Racket: परीक्षा केंद्र सील
इस मामले में एसटीएफ अब तक ईश्वरी प्रसाद समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सेंट जॉन्स एकेडमी परीक्षा केंद्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बड़ी बात यह है कि इस केंद्र को 18 मई को होने वाली 'एसएससी कांस्टेबल (GD)' की ऑनलाइन परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया था। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
Also read MPPSC Revised Exam Schedule 2026: एमपीपीएससी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
पुराना वांटेड है आरोपी, सर्वर हुए हैक
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ईश्वरी प्रसाद नवंबर 2025 में एसएससी द्वारा आयोजित टियर-1 मल्टी-टास्किंग स्टाफ और क्लेरिकल स्टाफ परीक्षाओं में हुई नकल के मामलों में भी वांछित (वांटेड) था। आरोपी ने खुलासा किया है कि सेंट जॉन्स एकेडमी के साथ-साथ कुछ अन्य परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर सर्वर को भी गिरोह द्वारा 'हैक या कॉम्प्रोमाइज' (compromised) किया गया था, ताकि बाहर से बैठकर पेपर हल किया जा सके। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य नेटवर्क की तलाश कर रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच