SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | October 21, 2025 | 09:20 PM IST | 2 mins read
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत फाइनल मेरिट सूची के लिए केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के अंकों पर विचार किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक गए हैं, वे अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 31 अक्टूबर (रात 11 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31.10.2025 ( रात 11 बजे तक) तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
Delhi Police Constable Vacancy 2025: आयुसीमा
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Delhi Police Constable 2025: आवेदन शुल्क
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और विकलांग व्यक्तियों (PWD) को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
Delhi Police Constable Vacancy: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब "DELHI POLICE Constable Executive 2025 Recruitment" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
Delhi Police Constable 2025: परीक्षा पैटर्न
|
विषय
|
प्रश्नों की संख्या
|
अंक
|
|---|---|---|
|
सामान्य ज्ञान
|
50
|
50
|
|
तर्कशक्ति (रीज़निंग)
|
25
|
25
|
|
संख्यात्मक योग्यता
|
15
|
15
|
|
कंप्यूटर ज्ञान
|
10
|
10
|
|
कुल
|
100
|
100
|
Delhi Police Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी)
- चिकित्सा परीक्षा
Also read SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो कल होगी सक्रिय; परीक्षा 12 नवंबर से शुरू
Delhi Police Constable Syllabus 2025: मार्किंग स्कीम
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सीबीटी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत फाइनल मेरिट सूची के लिए केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के अंकों पर विचार किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा