SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए आवेदन आज से शुरू, पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 21, 2026 | 07:38 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल एग्जाम 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGLE) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 21 मई से 22 जून तक एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 के माध्यम से पे लेवल-8 के तहत असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर; पे लेवल-7 के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट सहित पे लेवल-6, पे लेवल-5 और पे लेवल-4 के तहत विभिन्न ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों के कुल 12,256 रिक्तियों को भरा जाएगा।
SSC Combined Graduate Level Eligibility 2026: पात्रता मानदंड और शुल्क
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा अलग-अलग है।
एसएससी सीजीएल एग्जाम 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये फीस देना होगा, जबकि महिला एवं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। पहली बार आवेदन में सुधार के लिए 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एसएससी सीजीएल 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
SSC CGL 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
डायरेक्ट लिंक https://ssc.gov.in/login पर जाएं और पंजीकरण करें। जनरेट क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
SSC CGL Recruitment 2026: एसएससी सीजीएल शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां
|
21 मई से 22 जून, 2026 तक |
|
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और समय
|
22 जून, 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
|
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय
|
23 जून, 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
|
आवेदन पत्र सुधार विंडो की तिथियां (ऑनलाइन भुगतान सहित) |
29 जून से 1 जुलाई, 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
|
Tier-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम |
अगस्त - सितंबर 2026 |
|
Tier-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का संभावित कार्यक्रम |
दिसंबर 2026 |
|
आवेदन पत्र भरने में किसी भी कठिनाई की स्थिति में संपर्क करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर
|
1800 309 3063
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच