SSB Head Constable 2020 Typing Test: एसएसबी हेड कांस्टेबल टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड लिंक जांचें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read
एसएसबी एचसी टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए टाइपिंग टेस्ट चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम सूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट 16 से 18 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड recruitment.ssb.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
एसएसबी एचसी टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए कुल 1725 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जिनके नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, कैटेगरी और जेंडर सहित अन्य विवरण नोटिस में उपलब्ध हैं।
स्किल टेस्ट निर्देश के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होगी। 10 मिनट में टाइप किए गए कुल शब्दों के 5% तक की गलतियां स्वीकार्य होंगी। कौशल परीक्षण के दौरान बैकस्पेस और डिलीट कुंजी काम करेंगी।
Also read UPSSSC PET 2026 Answer Key: यूपी पीईटी आंसर की upsssc.gov.in पर जारी, 8 नवंबर तक डाउनलोड का मौका
कटऑफ अंक जनरल कैटेगरी के लिए 90 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 86, ओबीसी के लिए 88, एससी के लिए 84 और एसटी के लिए 80 अंक है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “टाइपिंग/ कौशल परीक्षा 16-18 नवंबर, 2026 के लिए निर्धारित है। एडमिट कार्ड के लिए कृपया recruitment.ssb.gov.in और ssb.gov.in पर जाएं।”
SSB HC 2020 Typing Test: शेड्यूल डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी हेड कांस्टेबल टाइपिंग टेस्ट 2020 शेड्यूल जांच सकते हैं:
- सबसे पहले, एसएसबी भर्ती पोर्टल पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, नोटिस टैब पर क्लिक करें।
- एचसी 2020 स्किल टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी पीडीएफ जांचें और इसे डाउनलोड करें।
एसएससी हेड कांस्टेबल 2020 भर्ती के माध्यम से कुल 115 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 47 पद ईडब्ल्यूएस के 11 पद, ओबीसी के 26 पद, एससी के 21 पद और एसटी के 10 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]UPESSC Special TET Exam 2026: यूपी स्पेशल टेट परीक्षा आज, जानें रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, यह परीक्षा वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा राज्य के 6 मंडल मुख्यालयों-प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा-में दो पालियों में, ऑफलाइन ओएमआर-आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार