SOF IEO Result 2024-25: एसओएफ आईईओ रिजल्ट sofworld.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | December 16, 2024 | 07:21 PM IST | 2 mins read
आईईओ लेवल 1 परीक्षा में क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले शीर्ष 5% छात्रों को लेवल 2 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
नई दिल्ली: साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) ने आज यानी 16 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड 2024 (IEO 2024) के परिणाम जारी कर दिए हैं। आईईओ परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए कक्षा 1 से 12 तक के छात्र आधिकारिक वेबसाइट sofworld.org या results.sofworld.org पर जाकर एसओएफ आईईओ रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसओएफ आईईओ 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और स्क्रीम पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। छात्र अपने आईईओ लेवल 1 स्कोर के माध्यम से जांच कर सकते हैं कि वे एसओएफ आईईओ लेवल 2 एग्जाम 2024 के लिए योग्य हैं या नहीं।
International English Olympiad (IEO): अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड
अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड (IEO) एक शैक्षणिक प्रतियोगिता है, जिसे विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
- स्तर 1 - कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए।
- स्तर 2 - कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए, स्तर 1 में उनके प्रदर्शन के आधार पर।
Also read JNVST Class 6 Admit Card 2025: जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड navodaya.gov.in पर जारी
आईईओ लेवल 1 परीक्षा में क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले शीर्ष 5% छात्रों को लेवल 2 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह एडवांस राउंड ओलंपियाड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को निर्धारित करता है। लेवल 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए ही लेवल 2 परीक्षा आयोजित की जाती है।
इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड 2024 स्कोर कार्ड में नाम, रोल नंबर, कक्षा व अनुभाग, कुल प्राप्त अंक, अंतरराष्ट्रीय रैंक, क्षेत्रीय रैंक और स्कूल रैंक की जांच कर सकते हैं। IEO लेवल 1 परीक्षा 2024 26 सितंबर, 8 अक्टूबर और 8 नवंबर को आयोजित की गई थी।
SOF IEO Result PDF: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसओएफ आईईओ लेवल 1 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट sofworld.org पर जाएं।
- होमपेज पर ‘परिणाम’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- रोल नंबर (स्कूल कोड-कक्षा-सेक्शन-रोल नंबर) इस प्रारूप में दर्ज करें।
- नीचे दिए गए बॉक्स में कैप्चा कोड भरें और व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आईईओ लेवल 1 रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें