SNAP Registration 2024: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण snaptest.org पर शुरू; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | August 5, 2024 | 05:00 PM IST | 2 mins read
स्नैप 2024 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Practice with the SNAP sample papers to improve speed, accuracy, and exam strategy. Download now and boost your SNAP preparation.
Try Nowनई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU) ने आज यानी 5 अगस्त से सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (SNAP 2024) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एसआईयू की आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
SNAP 2026: Preparation Tips | How to Prepare in 2 Months | Official Mock Test
SNAP Prep: Sample Paper | Free Mock Test | Ethics, Morality & Values Notes
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
स्नैप रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए आवेदकों को 2,250 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा। हालांकि, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने अभी तक एसएनएपी 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की है। सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU) द्वारा ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2024 में किया जा सकता है।
Symbiosis International University 2024: पात्रता
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- स्नातक (ग्रेजुएशन) अंतिम वर्ष के छात्र भी एसएनएपी पंजीकरण 2024 के लिए पात्र होंगे।
- आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
बता दें कि, पिछले साल करीब 1 लाख अभ्यर्थी सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे। एसएनएपी 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को SIU के शीर्ष प्रतिभागी कॉलेजों में आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Symbiosis International University Admission 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से स्नैप रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- उम्मीदवार स्नैप रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
SNAP Registration Link 2024: कॉलेज और सीटों की संख्या
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में स्नैप स्कोर स्वीकार करने वाले कॉलेजों की सूची और सीटों की संख्या की जांच कर सकते हैं:
| कॉलेज | सीटों की संख्या |
|---|---|
| सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट | 220 |
|
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर स्टडीज एंड रिसर्च
|
90 |
|
सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट
|
370 |
|
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम मैनेजमेंट
|
150 |
|
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
|
120 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल