SLAT Admit Card 2025: सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, 13 और 15 दिसंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | December 3, 2024 | 02:53 PM IST | 1 min read
SLAT Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Prepare smarter for SLAT with free mock tests based on the latest exam pattern. Improve speed, accuracy, and confidence with detailed solutions and performance analysis.
Try Nowनई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (SLAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएलएटी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट slat-test.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 1 13 दिसंबर को और टेस्ट 2 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
SLAT एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। यह परीक्षा पुणे, हैदराबाद, नोएडा और नागपुर में स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में प्रवेश के लिए होती है।
SLAT 2025 Result Date: प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कब?
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इन संस्थानों में स्नातक विधि कार्यक्रमों जैसे बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), बीए एलएलबी या बीबीए एलएलबी में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।
एसएलएटी प्रवेश परीक्षा 2025 में लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग, एनालिटिकल रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और जनरल नॉलेज सेक्शन से 12-12 प्रश्न होंगे। SLAT 2025 का रिजल्ट 26 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
SLAT Admit Card 2025: प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट slat-test.org पर जाएं।
- होमपेज पर, Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- SLAT 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने डिटेल्स की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 भारत भर के 77 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की योग्यता का व्यापक मूल्यांकन करना है। एसएलएटी 2025 में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
अगली खबर
]CLAT Exam 2025: भारत के टॉप एनएलयू में एडमिशन के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ जानें
एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित की जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवार को लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है। इस लेख में भारत के टॉप एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ क्या हो सकती है, इसकी जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल