शिव नादर यूनिवर्सिटी और एएसयू ने मिलकर शुरू किया कंप्यूटर साइंस में 4-वर्षीय ग्रेजुएट डुअल डिग्री प्रोग्राम
Saurabh Pandey | August 22, 2024 | 04:12 PM IST | 2 mins read
दोहरी डिग्री स्नातक कार्यक्रम के बाद भारतीय छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके लिए छात्रों को शेष दो वर्ष की पढ़ाई सिर्फ अमेरिका में पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली : शिव नादर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर और एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। दो विश्वविद्यालयों के बीच हुई इस साझेदारी की मदद से आने वाले वर्षों में इनोवेटिव डिग्री प्रोग्राम और इसी तरह की विभिन्न सहयोगी पहलों की पेशकश की जाएगी। ये प्रोग्राम एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में शिव नादर यूनिवर्सिटी के माध्यम से चलाए जाएंगे।
शिव नादर यूनिवर्सिटी (एसएनयू), दिल्ली-एनसीआर ने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू), संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ साझेदारी में कंप्यूटर साइंस और बिजनेस डेटा एनालिटिक्स में स्नातक दोहरी डिग्री 4-वर्षीय कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम पहले दो वर्षों के लिए शिव नादर विश्वविद्यालय में और अगले दो वर्षों के लिए एएसयू में पूरा किया जाएगा। छात्र चार साल की पढ़ाई के अंत में दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) में दोहरी डिग्री अर्जित करेंगे।
दो वर्ष अमेरिका में पूरा करना होगा कोर्स
दोहरी डिग्री स्नातक कार्यक्रम के बाद भारतीय छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके लिए छात्रों को शेष दो वर्ष की पढ़ाई सिर्फ अमेरिका में पूरी करनी होगी। ग्रेजुएट होने पर, छात्रों को STEM ग्रेजुएट के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) प्रोग्राम के तहत तीन साल तक अमेरिका में काम करने और रहने का विकल्प मिलेगा। कार्यक्रम का एक और मुख्य आकर्षण टेम्पे, एरिज़ोना कैंपस में एक वैकल्पिक ASU समर एक्सपीरियंस है, जो छात्रों में लीडरशिप स्किल विकसित करने और यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के बारे में सीखने पर फोकस करता है।
कुलपति ने साझेदारी को बताया बेहतरीन शुरुआत
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए शिव नादर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर की कुलपति प्रोफेसर अनन्या मुखर्जी ने कहा कि यह दुनिया के टॉप 1% विश्वविद्यालयों में से एक के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी की एक बेहतरीन शुरुआत है। हमारा मानना है कि छात्रों को एक ग्लोबल लीडर और इनोवेटर के रूप में तैयार करने के लिए इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी बेहद जरूरी है।
इस साझेदारी के साथ, शिव नादर यूनिवर्सिटी ASU-सिंटाना एलायंस का भी हिस्सा है। ASU-सिंटाना एलायंस यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका में फैला इनोवेटिव यूनिवर्सिटी का एक प्रगतिशील ग्लोबल नेटवर्क है। यह साझेदारी एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और सिंटाना एजुकेशन के बीच साझेदारी के माध्यम से हुई है।
इस साझेदारी के परिणामस्वरूप, शिव नादर यूनिवर्सिटी के छात्रों को यूनीक इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम्स, स्टूडेंट कॉम्पटीशंस, समर इमर्शन एक्सपीरिएंस और ASU एवं दुनिया भर के अन्य विश्वविद्यालयों में ग्लोबल क्लासरूम एन्वायरमेंट के बीच शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा।
Also read IIT Roorkee: आईआईटी रुड़की ने ओडिशा के 160 इंजीनियरों को जल संसाधन प्रबंधन में उन्नत प्रशिक्षण दिया
एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष माइकल क्रो ने कहा कि दुनिया भर में बेहतरीन गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए ASU दुनिया भर में एक आंदोलन का हिस्सा बनने का प्रयास कर रहा है। सिंटाना के साथ हमारे प्रयास शैक्षिक उपलब्धि को आगे बढ़ाने और सभी तक इसका विस्तार करने पर केंद्रित हैं।
अगली खबर
]2023 में 10वीं-12वीं में 65 लाख छात्र फेल; शिक्षा मंत्रालय ने जारी किए राज्य बोर्डों के चिंताजनक आंकड़े
इसके मुताबिक, पिछले साल देशभर में 65 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए हैं। राज्य बोर्डों में फेल होने की दर राष्ट्रीय बोर्डों से ज्यादा थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच