SECR Apprentice 2024: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 9 मई तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | April 15, 2024 | 03:25 PM IST | 2 mins read
एसईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की तरफ से नागपुर मंडल के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट secr.Indianrailways.gov.in या www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसईसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 मई तक है।
एसईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SECR Nagpur Apprentice रिक्तियों का विवरण
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2024 के माध्यम से 861 अप्रेंटिस पदों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- फिटर - 90 पद
- कारपेंटर - 30 पद
- वेल्डर - 19 पद
- कोपा - 114 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 185 पद
- स्टेनोग्राफर - 19 पद
- प्लंबर - 24 पद
- पेंटर - 40 पद
- वायरमेन - 60 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 12 पद
- डीजल मैकेनिक - 90 पद
- अपहोल्स्टर (ट्रिमर) 2 पद
- मशीनिस्ट - 22 पद
- टर्नर - 10 पद
- डेंटल लेबोरेटरी तकनीशियन - 1 पद
- हॉस्पिटल मैनेजमेंट तकनीशियन - 2 पद
- हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर - 2 पद
- गैस कटर - 7 पद
- स्टेनाग्राफर (हिंदी) - 8 पद
- केबल जोनिटर -10
- डिजिटल फोटोग्राफर - 0
- ड्राइवर कम मैकेनिक - 2 पद
- मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस- 12 पद
- मेशन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) - 27 पद
- कुल - 788 पद
मोतीबाग वर्कशाॉप नागपुर
- फिटर - 35 पद
- वेल्डर - 7 पद
- कारपेंटर - 4 पद
- पेंटर - 12 पद
- टर्नर - 2 पद
- स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) - 3 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 7 पद
- कुल - 73 पद
Also read RPF Constable Recruitment 2024: आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 14 मई लास्ट डेट
SECR Apprentice Recruitment 2024 Nagpur शैक्षणिक योग्यता
एसईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशथ अंकों के साथ मैट्रिक (10वीं) परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई भी संबंधित ट्रेड में किया होना चाहिए। उम्मीदवारों को पोर्टल पर योग्यता सेक्शन में अपने 10वीं और आईटीआई के अंक भी भरने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच