SEBI Recruitment 2024: सेबी में असिस्टेंट मैनेजर के 97 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गई स्थगित
Abhay Pratap Singh | April 14, 2024 | 12:59 PM IST | 2 mins read
सेबी असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होनी थी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई थी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव के चलते सेबी असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2024 पर रोक लगा दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक मैनेजर के कुल 97 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। वहीं, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होनी थी। सेबी ने असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2024 स्थगित करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर मामले की जानकारी दी है।
नोटिस में कहा गया कि, “उपरोक्त भर्ती प्रक्रिया के लिए अग्रिम सूचना 14 मार्च 2024 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने का लिंक 13 अप्रैल को खुलने वाला था। अब इसे आम चुनाव कार्यक्रम के चलते स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की नई तारीख अपने समय पर जारी की जाएगी।”
सेबी में 97 असिस्टेंट मैनेजर की कुल रिक्तियों में से जनरल के 62 पद, लीगल के 5 पद, आईटी के 24, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के 2 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा शेष पदों पर रिसर्च और आधिकारिक भाषा विभागों में भर्ती की जाएगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई थी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए 1000 रुपये व एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
सेबी असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया
सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर 2024 भर्ती के लिए फेज-1 और फेज-2 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। चरण-1 परीक्षा में दो पेपरों को शामिल किया गया है। चरण-1 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चरण-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी