SEBI Grade A Phase 2 Admit Card 2026: सेबी ग्रेड ए फेज 2 एडमिट कार्ड sebi.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 13, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read
सेबी ग्रेड ए फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ सहायक प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से सेबी ग्रेड ए मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सेबी ग्रेड ए फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट हाल टिकट में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल (नाम और पता), केंद्र कोड और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
ऑफिसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर फेज 2 परीक्षा 21 फरवरी, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सेबी ग्रेड ए फेज 2 हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सेबी में सहायक प्रबंधक (ग्रेड-ए) के कुल 135 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सेबी ग्रेड ए चयन प्रक्रिया में चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा, चरण-2 ऑनलाइन परीक्षा और चरण-3 साक्षात्कार को शामिल किया गया है। फेज 2 में उत्तीर्ण कैंडिडेट इंटरव्यू में शामिल होंगे।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, फेज 2 परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। पेपर 1 सभी के लिए लागू एक वर्णनात्मक अंग्रेजी परीक्षा है, जबकि पेपर 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सेबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SEBI Grade A Mains Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सेबी ग्रेड ए मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “करियर” या “भर्ती” अनुभाग पर जाएं।
- “सेबी ग्रेड ए फेज 2 कॉल लेटर” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]UPSC Recruitment: आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस में 2,800 से अधिक पद रिक्त, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार, आईएएस में रिक्तियों की दर लगभग 18.9 प्रतिशत है। स्वीकृत 6,877 पदों में से 1,300 पद रिक्त हैं। आईपीएस में लगभग 9.9 प्रतिशत रिक्तियां हैं, जिनमें स्वीकृत 5,099 पदों में से 505 पद खाली हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’