School Time Cold Wave 2024: शीत लहर के चलते पंजाब व नोएडा में स्कूल बंद; दिल्ली में बदला गया समय
Abhay Pratap Singh | January 15, 2024 | 05:48 PM IST | 1 min read
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल 16 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे, जबकि दिल्ली के स्कूलों में छात्रों को बुला लिया गया है।
नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं शीतलहर के चलते 16 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगी। जिला अधिकारी ने कक्षा 9 से 12 तक के समय में बदलाव करने का आदेश दिया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।
अधिकारी के अनुसार, कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगी और यह कार्यक्रम 20 जनवरी तक लागू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि, "घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के मौसम को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सभी स्कूल कक्षा नर्सरी से आठवीं तक 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।"
वहीं, पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शीत लहर के चलते स्कूलों में छुट्टी को लेकर जानकारी दी है। सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा "पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। जबकि कक्षा 6 से 12 तक के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियमित शिक्षण कार्य होगा।"
दिल्ली शिक्षा विभाग ने आज से शुरू होने वाली नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षाओं सहित सभी कक्षाओं के लिए फिजिकल लर्निंग मोड में स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है। वहीं, आदेश में यह भी कहा गया है कि सुबह 9 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद कोई भी कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।
अगली खबर
]UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जाने प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस वैकेंसी 2023 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा और जो परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल