Mathura News: राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा को लेकर मथुरा-वृंदावन के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद, सुरक्षा कड़ी की गई
Press Trust of India | September 25, 2025 | 08:00 AM IST | 1 min read
शहर के ज्यादातर रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा मथुरा एवं वृंदावन के 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 25 सितंबर को मथुरा आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के ज्यादातर रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा मथुरा एवं वृंदावन के एक से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस के 4000 जवान और अधिकारी तथा प्रांतीय सशस्त्र बल की 8 कंपनियों (करीब 1000 जवान) को तैनात किया गया है।
दिल्ली से भी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी व सुरक्षाकर्मी अपनी-अपनी भूमिका का सक्रिय रूप से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक, चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी।
Also read CBSE Datesheet 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम cbse.gov.in पर जारी
सभी आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती रहेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह राष्ट्रपति की निजी धार्मिक यात्रा है, इसलिए मुख्यमंत्री की बजाय राज्य के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।
कैबिनेट मंत्री सुबह वृंदावन रोड स्टेशन पर अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचेंगे। राष्ट्रपति बांके बिहारी मंदिर, निधिवन राज मंदिर और कुब्जा कृष्ण मंदिर जाएंगी। कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार