CBSE Datesheet 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम cbse.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 24, 2025 | 07:21 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ये डेटशीट अस्थायी है। फाइनल परीक्षा कार्यक्रम स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जमा करने पर जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2026 में परीक्षा दिन, तिथियां, समय और छात्रों के लिए सामान्य निर्देशों का उल्लेख है। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2026 में परीक्षा दिन, तिथियां, समय और छात्रों के लिए सामान्य निर्देशों का उल्लेख है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जबकि 9 मार्च 2026 को समाप्त होगी।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से ही शुरू होंगी, जबकि 12 अप्रैल 2026 को समाप्त होंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे और 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 तक की अवधि के दौरान निम्नलिखित बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा-

  1. कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं
  2. कक्षा 12वीं के खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं
  3. कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं
  4. कक्षा 11वीं की पूरक परीक्षाएं

CBSE Datesheet 2026: 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि

परीक्षा पाली

परीक्षा विषय कोड

17 फरवरी 2026

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

041 गणित मानक

241 गणित बेसिक


18 फरवरी 2026

सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक

401 खुदरा

403 सुरक्षा

404 ऑटोमोटिव

405 वित्तीय बाज़ारों का परिचय

406 पर्यटन का परिचय

408 कृषि

409 खाद्य उत्पादन

410 मुख्य कार्यालय संचालन

411 बैंकिंग और बीमा

413 स्वास्थ्य सेवा

414 परिधान

415 मल्टी-मीडिया

419 डेटा विज्ञान

420 इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर

421 विज्ञान के लिए आधारभूत कौशल

422 डिजोइन सोच और नवाचार


20 फरवरी 2026

सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक

407 सौंदर्य एवं स्वास्थ्य

412 विपणन एवं बिक्री

416 बहु-कौशल आधारभूत पाठ्यक्रम

418 शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक


21 फरवरी 2026

सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक

101 अंग्रेजी (संचार)

184 अंग्रेजी (भाषा और साहित्य)

23 फरवरी 2026

सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक

018 फ्रेंच

24 फरवरी 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

003 उर्दू कोर्स-ए

004 पंजाबी

005 बंगाली

006 तमिल

009 मराठी

010 गुजराती

011 मणिपुरी

089 तेलुगु तेलंगाना

25 फरवरी 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

086 साइंस

26 फरवरी 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

064 होम साइंस

27 फरवरी 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

402 सूचना प्रौद्योगिकी

417 कृत्रिम बुद्धिमत्ता

165 कंप्यूटर अनुप्रयोग


28 फरवरी 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

122 संस्कृत

2 मार्च 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

002 हिंदी पाठ्यक्रम-ए

085 हिंदी पाठ्यक्रम-बी


7 मार्च 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

087 सामाजिक विज्ञान

Also read CBSE Board 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वी, 12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा पंजीकरण शुरू, शुल्क, पात्रता मानदंड

CBSE Datesheet 2026: 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम (मुख्य विषयों के लिए)

18 फरवरी 2026: शारीरिक शिक्षा

20 फ़रवरी 2026: भौतिकी

21 फ़रवरी 2026: व्यावसायिक अध्ययन/व्यवसाय प्रशासन

23 फ़रवरी 2026: मनोविज्ञान

26 फ़रवरी 2026: भूगोल

28 फ़रवरी 2026: रसायन विज्ञान

9 मार्च 2026 : गणित

12 मार्च 2026: अंग्रेज़ी वैकल्पिक/अंग्रेज़ी कोर

16 मार्च 2026: हिंदी

18 मार्च 2026: अर्थशास्त्र

23 मार्च 2026: राजनीति विज्ञान

25 मार्च 2026: कंप्यूटर विज्ञान

27 मार्च 2026: जीव विज्ञान

28 मार्च 2026: लेखाशास्त्र

30 मार्च 2026: इतिहास

4 अप्रैल 2026: समाजशास्त्र

CBSE Exam 2026: परीक्षा विवरण

वर्ष 2026 में भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10 और 12 के 204 विषयों में लगभग 45 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षाओं के सफल आयोजन के साथ-साथ, समय पर परिणाम घोषित करने के लिए कई अन्य गतिविधियां जैसे प्रायोगिक परीक्षाएं, मूल्यांकन और परिणाम-के बाद की प्रक्रियाएं भी संचालित की जाएंगी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications