SCERT Delhi DElEd Rank List 2026: एससीईआरटी दिल्ली ने जारी की डीएलएड रैंक लिस्ट, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 5, 2026 | 07:40 PM IST | 2 mins read
स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) दिल्ली ने 5 जून 2026 को DElEd प्रवेश परीक्षा की रैंक लिस्ट जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) दिल्ली ने 'एससीईआरटी डीएलएड परीक्षा 2026' की रैंक लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एससीईआरटी दिल्ली DElEd रैंक लिस्ट 2026 पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। इस रैंक लिस्ट में उम्मीदवारों का नाम, उनका रोल नंबर, जेंडर, कैटेगरी, परीक्षा का नाम, कुल अंक और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त की गई रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
SCERT Delhi DElEd Rank List 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले एससीईआरटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "DEIEd Rank List 2026" के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और "Sign In" बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर SCERT DElEd 2026 की रैंक लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगी।
- इस रैंक लिस्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही काउंसलिंग के लिए पात्र
जिन छात्रों का नाम इस रैंक लिस्ट में शामिल किया गया है, वे सभी आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को उनके स्कोर और रैंक के आधार पर ही काउंसलिंग के विभिन्न चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए इच्छुक छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के सभी जरूरी हिस्सों को पूरा करना होगा, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग फीस का भुगतान करना शामिल है।
SCERT Delhi DElEd Rank List 2026: पहली मेरिट सूची 11 जून को
एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए संभवतः 6 से 8 जून तक पसंद / वरीयता में बदलाव की सुविधा दी जाएगी। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 की पहली मेरिट सूची 11 जून को प्रकाशित की जाएगी। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 फर्स्ट मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 12 से 16 जून तक रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अगली खबर
]BPSC 70 Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में, अधिसूचना जारी
आयोग के अनुसार, अंतिम परिणाम जून 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। बीपीएससी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। बीपीएससी 70 फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज