Santosh Kumar | June 5, 2026 | 06:10 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं (बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा आदि) में नियुक्ति दी जाएगी।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, अंतिम परिणाम जून 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। बीपीएससी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। बीपीएससी 70 फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई। अप्रैल-मई 2026 में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आयोग अब अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कर रहा है। अंतिम परिणाम में चुने गए उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
आयोग ने साफ किया है कि नतीजे जून के तीसरे हफ़्ते (15 से 21 जून) के बीच घोषित किए जा सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं (बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा आदि) में नियुक्ति दी जाएगी।
फाइनल नतीजे जारी होने के बाद, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, नाम और रैंक देख सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही लें और किसी भी तरह की अफ़वाह पर ध्यान न दें।
70वीं बीपीएससी परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। अंतिम नतीजे घोषित होने के साथ ही सफल उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी। आयोग जल्द ही नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा है।
आयोग ने बताया कि 70वीं सीसीई के तहत करीब 5,400 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर अंतिम परिणाम इसी माह के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी शिफ्ट और सेट के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार ऑफिस अटेंडेंट मेन्स आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
Santosh Kumar