Santosh Kumar | June 5, 2026 | 05:13 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपनी आपत्तियां बीएसएससी, पटना के कार्यालय में, ईमेल (secybssc@gmail.com) या स्पीड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं।

नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने ऑफिस अटेंडेंट मुख्य परीक्षा (मेंस) 2026 के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी शिफ्ट और सेट के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार ऑफिस अटेंडेंट मेन्स आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
बिहार, पटना के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत ऑफिस अटेंडेंट के पद के लिए मुख्य परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई। मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाइट पर हैं।
परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को यदि मॉडल उत्तरों के संबंध में कोई आपत्ति है, तो उन्हें आपत्ति के आधार, प्रामाणिक स्रोतों या सबूतों के साथ आयोग की वेबसाइट पर जारी फॉर्म का उपयोग करके जमा करानी होंगी।
उम्मीदवार अपनी आपत्तियां बीएसएससी, पटना के कार्यालय में, ईमेल (secybssc@gmail.com) या स्पीड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं। आपत्तियां 5 जून से 11 जून शाम 5 बजे तक आयोग के पास पहुंच जानी चाहिए।
उम्मीदवारों को लिफाफे पर स्पष्ट रूप से "परीक्षा का नाम और मॉडल उत्तर के विरुद्ध आपत्ति" लिखना होगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।