Santosh Kumar | June 5, 2026 | 03:36 PM IST | 1 min read
एसएससी ने लिस्ट-I (पुरुष ओपन), लिस्ट-II (पुरुष ईएसएम) और लिस्ट-III (महिला ओपन) जारी कर दी हैं। आयोग ने नामवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार पुरुष (ओपन), ईएसएम और महिला कैटेगरी के लिए क्वालिफाई करने वालों की लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं। 5 जून को जारी किए गए नतीजों में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा जनवरी में हुई। सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरणों - फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीई-एमटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट) के लिए योग्य घोषित किया गया है।
बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। एसएससी ने लिस्ट-I (पुरुष ओपन), लिस्ट-II (पुरुष ईएसएम) और लिस्ट-III (महिला ओपन) जारी कर दी हैं। आयोग ने नामवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक (एनसीसी बोनस अंक जोड़े बिना) यूआर/ईडबल्यूएस के लिए 40%, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 35% और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडबल्यूडी)/पूर्व-सैनिकों (ईएसएम) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% हैं।
पीई एंड एमटी/डीवी/ट्रेड टेस्ट का शेड्यूल दिल्ली पुलिस जल्द ही जारी करेगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए समय-समय पर दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
क्वालीफाई करने वाले पुरुष (ओपन) उम्मीदवार के लिए कटऑफ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट )
पुरुष (ईएसएम) व महिला (ओपन) उम्मीदवारों के लिए कटऑफ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)