SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में होगा, परीक्षा टाइमिंग जानें

Saurabh Pandey | October 28, 2026 | 03:50 PM IST | 1 min read

एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट की डेट घोषित कर दी गई है। यह टेस्ट रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित किया जाएगा।

एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट 2026 'रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड' में आयोजित किया जाएगा और यह पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार कहीं से भी यह टेस्ट दे सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के फेज 3 में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू राउंड शामिल हैं।

इस संबंध में एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट के निर्देश, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एसएमएस के जरिए भी सूचित कर दिया गया है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार इस संबंध में आए संदेश को अपने ईमेल के माध्यम से चेक कर लें।

SBI PO Psychometric Test Date 2026: परीक्षा तिथि

एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को शेड्यूल में दिए गए समय से कम से कम 15 मिनट पहले टेस्ट देने के लिए तैयार रहना होगा।

साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। केवल वे उम्मीदवार जो साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल होंगे, उन्हें ही ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू में बैठने की अनुमति दी जाएगी। फेज 3 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के जरिए एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और वेन्यू की जानकारी मिल जाएगी।

Also read BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: बीईएल में प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

SBI PO Psychometric Test: मॉक टेस्ट विवरण

उम्मीदवारों को परीक्षा के माहौल और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित किया गया है। मॉक टेस्ट का लिंक 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। टेस्ट लिंक और यूजर क्रेडेंशियल्स उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अलग से भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को ईमेल में बताए गए सिस्टम की जरूरतों और निर्देशों का पालन करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]