SBI PO Recruitment 2024: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, जानें प्रक्रिया, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | January 15, 2025 | 08:52 PM IST | 1 min read
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ भर्ती 2024 नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) कल यानी 16 जनवरी को प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जो एसबीआई पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ भर्ती 2024 नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SBI PO Recruitment 2024: परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड
एसबीआई पीओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा 8 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले या यूजी डिग्री प्रोग्राम कर रहे छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।
एसबीआई पीओ भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही एसबीआई मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
Also read SBI Clerk Recruitment 2024: एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती के 13,735 पदों पर रिक्ति
SBI Recruitment 2024: एसबीआई पीओ भर्ती आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसबीआई पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- ibpsonline.ibps.in/sbiponov24/
- पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जनरेट किए गए क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें।
- आवेदन फ़ॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फ़ॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी