SBI PO Admit Card 2025: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द, प्रारंभिक परीक्षा 2 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | July 24, 2025 | 12:24 PM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआई पीओ 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एसबीआई पीओ हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
एसबीआई पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद एसबीआई पीओ परिणाम अगस्त या सितंबर 2025 में घोषित होने की संभावना है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में सफल उम्मीदवार ही एसबीआई पीओ मेन्स 2025 में शामिल होने के पात्र होंगे।
Also read SBI PO Prelims Exam 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम डेट घोषित, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया जानें
प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरा जाएगा, जिसमें 500 नियमित और 41 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2025 एग्जाम में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। पेपर में अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 30 प्रश्न पूछे जाएगे। एसबीआई पीओ पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
SBI PO Admit Card 2025 Prelims: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- करियर अनुभाग के अंतर्गत ‘'वर्तमान रिक्तियां’ टैब खोलें।
- प्रोबेशनरी ऑफिसर्स रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- प्रीलिम्स कॉल लेटर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा