SBI CBO Admit Card 2025: एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, परीक्षा 20 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 11, 2025 | 11:22 AM IST | 2 mins read
एसबीआई सीबीओ कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा 2025 (CBO Exam 2025) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एसबीआई सीबीओ भर्ती 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई सीबीओ कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई सीबीओ 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 20 जुलाई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। सीबीओ हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा क्रेंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। एसबीआई सीबीओ परीक्षा 2025 का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा शुरू होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीबीओ एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के कुल 2964 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई करियर पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
SBI CBO Admit Card 2024 Download Link: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई सीबीओ कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर और फिर करियर सेक्शन पर जाएं।
- वर्तमान रिक्तियां टैब खोलें और सीबीओ भर्ती परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]NEET UG Counselling Dates 2025 (Out) Live: नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई से, शुल्क, प्रक्रिया जानें
हाल ही में एमसीसी ने सशस्त्र बलों के बच्चों/विधवाओं (CW) के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 85% दिल्ली कोटा सीटों के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम