Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल रिजल्ट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जल्द, जानें अपडेट, पासिंग मार्क्स
Santosh Kumar | May 16, 2025 | 10:57 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 2025 5 मई को जारी की। छात्रों को 7 मई तक आंसर की पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया।
नई दिल्ली: सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए आयोजित एआईएसएसईई 2025 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर उपलब्ध कराएगी। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र इस लेख में सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 के लिए पासिंग मार्क्स डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे। एआईएसएसईई 2025 देश भर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश प्रदान करेगा।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 5 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया गया। अब छात्र और अभिभावक बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए पहले फाइनल आंसर की जारी करेगी, जिसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल 2025 रिजल्ट डेट
सैनिक स्कूल फाइनल आंसर की 2025 के आधार पर परीक्षा एआईएसएसईई 2025 रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। एआईएसएसईई परीक्षा कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाती है।
एनटीए ने एआईएसएसईई परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। एनटीए ने सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 के लिए कोई आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है।
Also read Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल रिजल्ट कब आएगा? फाइनल आंसर की जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट
AISSEE 2025 Result: सैनिक स्कूल 2025 पासिंग मार्क्स
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 25% तथा कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। एआईएसएसईई 2025 प्रश्न पत्र रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रकाशित किए जाएंगे।
सैनिक स्कूल 2025 रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। काउंसलिंग में सफल होने वाले छात्रों को ही सैनिक स्कूल में एडमिशन मिलता है। सैनिक स्कूल की फीस हर स्कूल में अलग-अलग होती है।
एनटीए ने सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 2025 5 मई को जारी की। उम्मीदवारों को 7 मई तक आंसर की पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। छात्र रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]BSEH 10th Result 2025: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है जारी, जानें पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2025 हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। एचबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल