RUHS CUET Result 2026: आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग रिजल्ट ruhscuet2026.com पर जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 04:17 PM IST | 1 min read

आरयूएचएस सीयूईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस), जयपुर ने आज आरयूएचएस कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (RUHS CUET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com और ruhsraj.org पर जाकर आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

आरयूएचएस सीयूईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यदि प्रवेश परीक्षा में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक बराबर हैं, तो टाई-ब्रेकिंग नियम लागू करके आरयूएचएस सीयूईटी 2026 मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

RUHS CUET Nursing Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, सेक्शन-वाइज अंक, समग्र रैंक, पर्सेंटाइल, प्रतिशत, योग्यता स्थिति, कट-ऑफ अंक, स्कोर और अन्य विवरण शामिल होंगे। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी।

Also read DU BTech Admission 2026: दिल्ली विवि में जेईई मेन स्कोर के आधार पर बीटेक प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें पंजीकरण

आरयूएचएस नर्सिंग में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना अनिवार्य है। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा राजस्थान भर में बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

RUHS CUET 2026 Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org या ruhscuet2026.com पर जाएं।
  • “RUHS CUET 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
  • आरयूएचएस नर्सिंग स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]