Trusted Source Image

UPSSSC Forest Guard 2023 PMT Date: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड चिकित्सा परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड कब आएगा?

Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 10:12 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 पीएमटी के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिए जाएंगे।

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत चिकित्सा परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 मेडिकल एग्जाम 15 जून, 2026 से आयोजित किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 चिकित्सा परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिए जाएंगे। यूपी फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नोटिस के अनुसार, “शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल और चिकित्सा परीक्षा के लिए चयनित कुल 2,993 अभ्यर्थियों के मेडिकल एग्जाम का आयोजन प्रदेश के 18 मंडलीय जनपदीय मुख्यालय के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 जून, 2026 से किया जाएगा।”

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाएगा, जिसमें फॉरेस्ट गार्ड के 693 और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 16 पद शामिल हैं।

Also readUPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस के लिए आज से आवेदन शुरू; पात्रता मानदंड जानें

UPSSSC Forest Guard 2026 Medical Examination Date: आवश्यक दस्तावेज

चिकित्सा परीक्षा के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों/ उपकरणों/ जांच रिपोर्टों के साथ उपस्थित होना होगा:

  • एक्स-रे चेस्ट पीए (X-ray chest PA)
  • रूटीन यूरीन, (आर/ एम) [Routine Urine, (R/M)]
  • विशेषज्ञों की सलाह सहित ईसीजी रिपोर्ट (ECG Report with expert opinion)
  • सीबीसी रिपोर्ट (CBC Report)
  • यदि चश्मा अथवा कॉन्टेक्ट लेन्स पहनते हैं तो चश्मा व नेत्र परीक्षण रिपोर्ट साथ लाएं।

आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि केवल जनपद स्तरीय जिला चिकित्सालय द्वारा जारी जांच रिपोर्ट ही मान्य होगी। यह रिपोर्ट अभ्यर्थी की चिकित्सा परीक्षा तिथि से पूर्व पिछले 15 दिनों के भीतर जारी की गई होनी चाहिए।

अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications