Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 10:54 PM IST | 2 mins read
यूपी लोवर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के तहत सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 29 मई से 18 जून, 2026 तक यूपी लोवर पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 2516 (संशोधित) पदों को भरा जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये ई-चालान अथवा ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। यूपी लोवर पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आवेदकों को 25 जून तक का समय दिया गया है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए। साथ ही, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री हो। 1 जुलाई 2026 तक आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस 2026 चयन प्रक्रिया में दो चरण पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और मुख्य परीक्षा शामिल है। यूपी लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग है।
आयोग द्वारा पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस ग्रेजुएट लेवल नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोवर पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: